श्री दुर्गा स्तुति अध्याय 6(६): भक्त चमन जी विरचित|Durga Stuti Adhyay 6
श्री दुर्गा स्तुति पाठ-छठा अध्याय-Durga Stuti Adhyay 6
छठा अध्याय नव दुर्गा के पाठ का छठा है यह अध्याय। जिसके पढ़ने सुनने से जिब मुक्त हो जय। ऋषिराज कहने लगे सुन राजन मन लाय। दूत ने आकर शुम्भ को दिया हाल बतलाय। सुनकर सब व्रतांत को हुआ क्रोध से लाल। धूम्र-लोचन सेनापति बुला लिया तत्काल। आज्ञा दी उस असुर को सेना लेकर जाओ। केशों से तुम पकड़ कर, उस देवी को लाओ। पाकर आज्ञा शुम्भ की चला दैत्य बलवान। सैना साठ हजार ले जल्दी पहुंचा आन। देखा हिमालय शिखर पर बैठी जगत-आधार। क्रोध में तब सेनापति बोला यूं ललकार। चलो ख़ुशी से आप ही मम स्वामी के पास। नहीं तो गौरव का तेरे कर दूंगा मैं नाश। सुने भवानी ने वचन बोली तज अभिमान। देखूं तो सेनापति कितना है बलवान। मैं अबला तव हाथ से कैसे जान बचाऊं। बिना युद्ध पर किस तरह साठ तुम्हारे जाऊं। लड़ने को आगे बढ़ा सुन कर वचन दलेर। दुर्गा ने हुंकार से किया भस्म का ढेर। सैना तब आगे बढ़ी चले तीर पर तीर। कट कट कर गिरने लगे सिर से जुदा शरीर। मां ने तीखे बाणों की वो वर्षा बरसाई। दैत्यों की सैना सभी गिरी भूमि पे आई। सिंह ने भी कर गर्जना लाखों दिए संहार। सिने दैत्यों के दिये निज पंजों से फाड़। लाशों के थे लग रहे रण भूमि में ढेर। चहूं तर्फा था फिर रहा जगदम्बा का शेर। धूम्रलोचन और सैना के मरने का सुन हाल। दैत्य राज की क्रोध से हो गई आखें लाल। चंड मुण्ड तब दैत्यों से बोले यूं ललकार। सेना लेकार साथ तुम जाओ हो होशियार। मारो जाकर सिंह को देवी लाओ साथ। जीती गर न आए तो करना उसका घात। देखूंगा उस अम्बे को कितनी बलवाली। जिसने मेरी सैना यह मार सभी डाली। आज्ञा पाकर शुम्भ की चले दैत्य बलबीर। 'चमन' इन्हे ले जा रही मरने को तकदीर।
प्रस्तुति सौजन्य-श्री संजय मेहता जी, लुधियाना
Dibhu.com-Divya Bhuvan is committed for quality content on Hindutva and Divya Bhumi Bharat. If you like our efforts please continue visiting and supportting us more often.😀
भक्त श्री चमन जी के दुर्गा स्तुति के १३ अध्याय
श्री दुर्गा स्तुति पाठ अध्याय -१ : भक्त चमन जी विरचित
श्री दुर्गा स्तुति पाठ अध्याय -२ : भक्त चमन जी विरचित
श्री दुर्गा स्तुति पाठ अध्याय -३ : भक्त चमन जी विरचित
श्री दुर्गा स्तुति पाठ अध्याय -४ : भक्त चमन जी विरचित
श्री दुर्गा स्तुति पाठ अध्याय -५ : भक्त चमन जी विरचित
श्री दुर्गा स्तुति पाठ अध्याय -६ : भक्त चमन जी विरचित
श्री दुर्गा स्तुति पाठ अध्याय -७ : भक्त चमन जी विरचित
श्री दुर्गा स्तुति पाठ अध्याय -८ : भक्त चमन जी विरचित
श्री दुर्गा स्तुति पाठ अध्याय -९ : भक्त चमन जी विरचित
श्री दुर्गा स्तुति पाठ अध्याय -१० : भक्त चमन जी विरचित
श्री दुर्गा स्तुति पाठ अध्याय -११ : भक्त चमन जी विरचित
श्री दुर्गा स्तुति पाठ अध्याय -१२ : भक्त चमन जी विरचित
भक्त चमन जी रचित श्री दुर्गा स्तुति पाठ का फ्री डाउनलोड- Free Download of Shri Durga Stuti Path by Bhakt Chaman Ji
माता के भक्तों की सुविधा के लिए Dibhu.com ने श्री दुर्गा स्तुति पाठ का फ्री PDF डाउनलोड उपलब्ध कराया है। कृपया साइट पर आते रहें, अपना प्रेम बनाये रखें।


।। जय माँ अम्बे भगवती ।।