श्री दुर्गा स्तुति अध्याय 7(७): भक्त चमन जी रचित
श्री दुर्गा स्तुति पाठ-सातवां अध्याय
सातवां अध्याय चंड मुण्ड चतुरंगणी सैना को ले साथ। अस्त्र शस्त्र ले देवी से चले करने दो हाथ। गये हिमालय पर जभी दर्शन सब ने पाए। सिंह चढ़ी मां अम्बिका खड़ी वहां मुस्कराए। लिये तीर तलवार दैत्य माता पे धाए। दुष्टों ने शस्त्र देवी पे कई बरसाए। क्रोध से अम्बा कई आंखो में भरी जो लाली। निकली दुर्गा के मुख से तब ही महाकाली। खाल लपेटी चीते की गल मुंडन माला। लिए हाथ में खप्पर और इक खड़ग विशाला। लपलप करती लाल जुबां मुंह से थी निकली। अति भयानक रूप से फिरती थी महांकाली। अटटहास कर गर्जी तब दैत्यों में धाई। मार धाड़ करके कीनी असुरों की सफाई। पकड़ पकड़ बलवान दैत्य सब मुह में डाले। पांवों नीचे पीस दिए लाखों मतवाले। रुण्डों की माला में काली सीस परोये। कइयों ने तो प्राण ही डर के मारे खोये। चंड मुण्ड यह नाश देख आगे बढ़ आये। महांकाली ने तब अपने कई रंग दीखाये। खड़ग से ही कई असुरों के टुकड़े कर दिने। खप्पर भर भर लगी दैत्यों का पीने। दोहा:- चंड मुण्ड का खड़ग से लीना सीस उतार। आ गई पास भवानी के मार एक किलकार। कहा काली ने दुर्गा से किये दैत्य संहार। शुम्भ निशुम्भ को अपने ही हाथों देना मार। तब अम्बे कहने लागी सुन काली मम बात। आज से चामुण्डा तेरा नाम हुआ विख्यात। चंड मुण्ड को मार कर आई हो तुम आप। आज से घर घर होवेगा नाम तेरे का जाप। जो श्रद्धा विश्वास से सप्तम पढ़े अध्याय। महांकाली की क्रपा से संकट सब मिट जाय। नव दुर्गा का पाठ यह 'चमन' करे कल्याण। पढ़ने वाला पाएगा मुंह मांगा वरदान।
प्रस्तुति सौजन्य-श्री संजय मेहता जी, लुधियाना
भक्त श्री चमन जी के दुर्गा स्तुति के १३ अध्याय-Durga Stuti 13 Adhyay in Hindi By Chaman Ji
श्री दुर्गा स्तुति पाठ अध्याय -१ : भक्त चमन जी विरचित
श्री दुर्गा स्तुति पाठ अध्याय -२ : भक्त चमन जी विरचित
श्री दुर्गा स्तुति पाठ अध्याय -३ : भक्त चमन जी विरचित
श्री दुर्गा स्तुति पाठ अध्याय -४ : भक्त चमन जी विरचित
श्री दुर्गा स्तुति पाठ अध्याय -५ : भक्त चमन जी विरचित
श्री दुर्गा स्तुति पाठ अध्याय -६ : भक्त चमन जी विरचित
श्री दुर्गा स्तुति पाठ अध्याय -७ : भक्त चमन जी विरचित
श्री दुर्गा स्तुति पाठ अध्याय -८ : भक्त चमन जी विरचित
श्री दुर्गा स्तुति पाठ अध्याय -९ : भक्त चमन जी विरचित
श्री दुर्गा स्तुति पाठ अध्याय -१० : भक्त चमन जी विरचित
श्री दुर्गा स्तुति पाठ अध्याय -११ : भक्त चमन जी विरचित
श्री दुर्गा स्तुति पाठ अध्याय -१२ : भक्त चमन जी विरचित
Dibhu.com-Divya Bhuvan is committed for quality content on Hindutva and Divya Bhumi Bharat. If you like our efforts please continue visiting and supportting us more often.😀
भक्त चमन जी रचित श्री दुर्गा स्तुति पाठ का फ्री डाउनलोड- Free Download of Shri Durga Stuti Path by Bhakt Chaman Ji
माता के भक्तों की सुविधा के लिए Dibhu.com ने श्री दुर्गा स्तुति पाठ का फ्री PDF डाउनलोड उपलब्ध कराया है। कृपया साइट पर आते रहें, अपना प्रेम बनाये रखें।


।। जय माँ अम्बे भगवती ।।