Join Adsterra Banner By Dibhu

दांत के कीड़े निकालने के घरेलू उपाय

0
(0)

शरीर का हर अंग एक अहम रोल प्ले करता है, जैसे कि हम आंखों के सहारे ही देख पाते हैं, कानों की मदद से सुन पाते हैं ठीक उसी तरह मुंह की मदद से हम कुछ खा पाते हैं। बात अगर खाने की हो तो हम अपने दांतों को कैसे भूल सकते हैं। इनकी मदद से ही तो हम कुछ काटते हैं, चबाते हैं आदि। यही नहीं जब हम खुलकर मुस्कराते हैं तो भी हमारे दांत ही नज़र आते हैं। इस समय ऐसा खान पान चल रहा है जिसमे आप को दांतों की प्रॉब्लम होना निश्चित है और यदि आप अपने दांतों पर ध्यान नही देतें है तो आप कम उम्र में आपने दांत से हाथ धो बैठेंगे।

हम सब जानते हैं की हमें हर रोज अपने दांतो की सफाई करनी चाहिए। लेकिन हम में से बहुत कम लोग ऐसे हैं जो इन बातों को अमल में लेकर चलते हैं। इसी वजह से उनके दांतो में दुर्गन्ध हो जाती है और कभी कभी भयंकर दर्द भी होने लगता है। जिससे दांतों के अंदर कीड़ा लग जाता है तो वह दांत धीरे-धीरे खत्म होने लगता है। कई उपाय है जिनकी मदद से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते है। ये उपाय पूरी तरह सुरक्षित है जिनके कोई भी दुष्प्रभाव नहीं है। तो आइये जानते है दांतो से कीड़ा भगाने के घरेलु उपचार।

* प्याज :

प्याज का प्रयोग अक्सर दांतो के दर्द को ठीक करने के लिए किया जाता है। लेकिन इसका प्रयोग दाँत के कीड़ो की समस्या को समाप्त करने के लिए भी किया जा सकता है। क्योकि प्याज को दांतो के लिए एक अच्छा उपाय माना जाता है। इसका प्रयोग करने से आपके दांतो मे होने वाली तकलीफ़ भी खत्म होंगी। क्योकि प्याज को एक प्रकार की प्राकृतिक औषधि माना जाता है जिसमे दाँत के दर्द को ठीक करने के गुण होते है।

* सरसों का तेल :

दांतो में कीड़ा लगने पर आप नमक, हल्दी और सरसों के तेल का इस्तेमाल करके भी आप अपने दांतो को कीडे से बचा सकते हो। इसके लिए आप इन तीनों चीजों को आपस में मिलाकर ब्रुश की तरह प्रयोग करें। आपको निश्चित रूप से फायदा होगा।

* लहसुन :

दांत दर्द होने पर लहसुन के दवे को अच्छे से नमक लगा कर चबाएं। ऐसा करने से आपके दांत का दर्द ठीक हो जाएगा। अगर इसका इस्तेमाल आप रोज करते हो तो आप के दांत मजबूत हो जाएंगे।

* लोंग :

लौंग से आप अपने दांत में लगे कीड़े को आसानी दूर कर सकते है। इसके लिए आपको जिस दांत में कीड़े लगे हो उसमे एक लौंग रख ले। इससे दांत में लगे कीड़ा तथा उसमे होने वाला दर्द दोनों समाप्त हो जायेगा।

* नींबू :

नींबू विटामिन सी का सबसे अच्छा स्त्रोत होता है, इसलिए जब भी दांत में दर्द हो तो दर्द वाली जगह पर नींबू का कतरा लगाने से कुछ ही देर में दर्द ठीक हो जाता है।

* हिंग :

यदि आपके दांत में कीड़ा लगने से उसमे बहुत दर्द हो रहा है तो आप हींग कस प्रयोग कर सकते है। इसके लिए आपको सबसे पहले थोड़ी सी हींग लेकर उसमे थोडा सा निम्बू का या मौसम्बी का रस डालकर इस मिश्रण को जिस दांत में दर्द हो रहा है उसमे लगाए।

* काली मिर्च :

काली मिर्च को पीसकर पाउडर बनाएं। काली मिर्च के पाउडर में थोडा नमक मिलाकर दर्द वाली जगह पर मंजन करें, थोड़ी देर में राहत महसूस होगी।

Facebook Comments Box

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Dibhu.com is committed for quality content on Hinduism and Divya Bhumi Bharat. If you like our efforts please continue visiting and supporting us more often.😀
Tip us if you find our content helpful,


Companies, individuals, and direct publishers can place their ads here at reasonable rates for months, quarters, or years.contact-bizpalventures@gmail.com


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्मो रक्षति रक्षितः