Join Adsterra Banner By Dibhu

श्री संकटा माता चालीसा|Sankata Mata Chalisa

5
(1)

संकटा माता चालीसा-Sankata Mata Chalisa Lyrics in Hindi

॥ दोहा ॥

जगत जननि जगदम्बिके, अरज सुनहु अब मोर।
बंदौ पद-युग नाइ सिर,विनय करों कर जोर॥

॥ चौपाई ॥

जय जय जय संकटा भवानी, कृपा करहु मो पर महारानी।
हाथ खड्ग भृकुटि विकराला, अरुण नयन गल में मुण्डमाला॥

कानन कुण्डल की छवि भारी, हिय हुलसे मन होत सुखारी।
केहरि वाहन है तव माता, कष्ट निवारो जन-जन त्राता॥

आयऊं शरण तिहारी अम्बे, अभय करहु मोको जगदम्बे।
शरण आई जो तुमहिं पुकारा, बिन बिलम्ब तुम ताहि उबारा॥

भीर पड़ी भक्तन पर जब-जब, किया सहाय मात तुम तब-तब।
रक्तबीज दानव तुम मारे, शुम्भ-निशुम्भ के उदर विदारे॥

महिसासुर नृप अति बलबीरा, मारे मरे न अति रणधीरा।
करि संग्राम सकल सुर हारे, अस्तुति करी तुम तुमहिं पुकारे॥

प्रगटेउ काली रूप में माता, सेन सहित तुम ताहि निपाता।
तेहि के बध सब देव हरषे, नभ दुन्दुभि सुमन बहु बरसे॥

रक्षा करहु दीन जन जानी, जय जय जगदम्ब भवानी।
सब जीवों की हो प्रतिपालक, जय जग जननी दनुज कुल घालक॥

सकल सुमन की जीवन दाता, संकट हरो हमारी माता।
संकट नाशक नाम तुम्हारा, सुयश तुम्हार सकल संसारा॥

सुर नर नाग असुर मुनि जेते, गावत गुण गान निश दिन तेते।
योगी निशिवासर तब ध्यावहि, तदपि तुम्हार अंत न पावहिं॥

अतुल तेज मुख पर छवि सोहै, निरखि सकल सुर नर मुनि मोहै।
चरण कमल मै शीश झुकाऊं, पाहि पाहि कहि नितहि मनाऊं॥

नेति-नेति कहा वेद बखाना, शक्तिस्वरुप तुम्हार न जाना।
मै मूरख किमि कहौं बखानी, नाम तुम्हारा अनेक भवानी॥

सुमिरत नाम कटै दुःख भारी, सत्य वात यह वेद उचारी।
नाम तुम्हार लेत जो कोई, ताकौ भय संकट नहीं होई॥

संकट आय परै जो कबहिं, नाम लेत बिनसत हैं तबहिं।
प्रेम सहित जो जपे हमेशा, ताके तन नहि रहे कलेशा॥

शरणागत होई जो जन आवैं, मन वांछित फल तुरतहि पावै।
रणचंडी वन असुर संहारा, बंधन काटि कियौ छुटकारा॥

नाम सकल कलि कलुष नसावन, सुमिरत सिद्ध होय नर पावन।
षोड्श पूजन करे जो कोई, इच्छित फल पावै नर सोई॥

जो नारी सिंदूर चढ़ावे, तासु सोहाग अचल हो जावै ।
पुत्र हेतु जो पूजा करहिं, सन्तति-सुख निश्चय सो लहहिं॥

और कामना करे जो कोई, ताके घर सुख सम्पति होई।
निर्धन नर जो शरण में आवै, सो निश्चय धनवान कहावै॥

रोगी रोग मुक्त होइ जावै, तब चरणन को ध्यान लगावै।
सब सुख खानि तुमारि पूजा, एहि सम और उपाय न दूजा॥

पार करे संकटा चालीसा, तेहि पर कृपा करहिं गौरीसा।
पाठा करें अरु सुनै सुनावै, वाकौ सब संकट मिटि जावे॥

कहां तक महिमा कहौं तुम्हारी, हरहू बेगि मोहि संकट भारी।
मम कारज सब पूरन किजे, दीन जनि मोहिं अभय कर दीजे॥
तोहि विनय करूं मैं बारम्बारा, छमहूँ सकल अपराध हमारा।

॥ दोहा ॥

मातु संकटा नाम तव, संकट हरहुँ हमार।
होय प्रसन्न निज दास पर लिजै मोहिं उबार॥

इति श्री संकटा माता माता चालीसा समाप्त

संकटा माता की मान्यता

श्री संकटा देवी के मंदिर को काशी के सबसे शक्तिशाली मंदिरों में से एक माना जाता है। देवी श्री संकटा का काशी में गंगा किनारे संकटा घाट के ऊपर स्थित है। संकटा देवी से अर्थ संकट हरने वाली देवी से हैं। श्री संकट चालीसा का नियमित रूप से श्रद्धा और भक्ति के साथ पाठ करने से व्यक्ति की सभी समस्याओं का समाधान हो जाता है।

पढ़िए संकटा माता व्रत कथा व पूजन विधि

काशी के आस पास के क्षेत्रों में श्री संकटा देवी की बहुत मान्यता है। रोचक बात यह है की स्वयं मेरे स्वर्गीय परदादा जी का नाम श्री संकठा प्रसाद था। पूर्वंचल उत्तर प्रदेश में संकटा को संकठा कहने का प्रचलन है। यहाँ तात्पर्य ये है है की संकट हरने वाली का नाम संकठा होता है। अन्यथा संकटा से सीधे-सीधे संकट का ही अर्थ होता है। आस -पास के क्षेत्रों से बहुत बड़ी संख्या में लोग आते हैं और अपनी मनोकामना पूर्ति होने पर माता को दिया वचन निभाते हैं। संभवतः मेरे परदादा श्री का जन्म भी श्री संकठा माता के आशीर्वाद से हुआ था। इसीलिए उनका नाम संकठा प्रसाद रखा गया। इस क्षेपक कथा के लिए क्षमा चाहता हूँ। आइये अब आगे बढ़ते हैं।

पाठकों के कल्याणार्थ आज यहाँ हम श्री संकटा स्तोत्रम् भी प्रस्तुत कर रहे हैं।

श्री संकटा स्तोत्र -Sri Sankata Devi Stotram

अथ ध्यानम्

ध्यायेSहं परमेश्वरीम् दशभुजां नेत्रत्रयोद् भासिताम्
सद्य: सङ्कटतारिणीम् गुणमयीमारक्तवर्णाम् शुभाम् ।

अथ श्री संकटा देवी स्रोतम्

अक्षस्स्रग्जलपूर्णकुम्कमलं शङ्खं गदां विभ्रतीम्
त्रैशल डमरुञ्य खड्गविधृतां चक्राभयाद्यां पराम् ॥१॥

सङ्कटा प्रथम नाम द्वितीयं विजया तथा ।
तृतीय कामदा प्रोक्तं चतुर्थम् दु:खहारिणी ॥२॥

सर्वाणी पञ्चमं नाम षष्ठं कात्यायनी तथा ।
सप्तम भीमनयना सर्वरोगहताष्टमम् ॥३॥

नामाष्टकमिद पुण्यं त्रिसन्ध्य श्रद्धयान्वित: ।
य: पठेत् पाठयेद्वापि नरो मुच्येत सङ्कटात् ॥४॥

॥ इति श्री सङ्कटास्तोत्र: सम्पूर्ण ॥

Facebook Comments Box

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Dibhu.com is committed for quality content on Hinduism and Divya Bhumi Bharat. If you like our efforts please continue visiting and supporting us more often.😀
Tip us if you find our content helpful,


Companies, individuals, and direct publishers can place their ads here at reasonable rates for months, quarters, or years.contact-bizpalventures@gmail.com


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्मो रक्षति रक्षितः