धनतेरस के दिन क्या खरीदें और क्या नहीं ?
धनतेरस के दिन खरीदी जाने वाली पारम्परिक वस्तुएं
दीपावली का पर्व आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। वहीं इस बार दिवाली से पहले मनाया जाने वाला पर्व धनतेरस 22 October 2022 को है। कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस/धन त्रयोदशी (Dhanteras/Dhan Trayodashi) के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस दिन धन के देवता कुबेर, मां लक्ष्मी, धन्वतंरि और यमराज की पूजा की जाती है।
ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोने-चांदी और घर के बर्तनों की खरीदारी करना सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन की गई खरीदारी आपको बहुत लाभ पहुंचा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस पर कुछ चीजें ऐसी है जिन्हें खरीदने पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में धन की कोई कमी नहीं होती है। तो आइए जानते हैं धनतेरस पर क्या खरीदने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
Dibhu.com-Divya Bhuvan is committed for quality content on Hindutva and Divya Bhumi Bharat. If you like our efforts please continue visiting and supportting us more often.😀
1. पीतल
पीतल के बर्तन, जो लोग सोने-चांदी के सिक्के नहीं खरीद सकते वो लोग आज पीतल का कोई भी बर्तन खरीदें और उसमें कुछ मीठा या चावल के दाने डालकर लाइये। आज घर में किसी चीज़ से भरा हुआ पीतल का बर्तन लाना बड़ा ही अच्छा माना जाता है । दरअसल इसके पीछे एक मान्यता छुपी हुई है। समुद्र मंथन के दौरान जब भगवान धन्वन्तरि का अवतरण हुआ था, तब वो अपने दो बायें हाथों में से एक में अमृत से भरा सोने का कलश लिये हुए थे और उनके बाकी हाथों में शंख, चक्र और औषधी विद्यमान थी, लिहाजा यदि स्वर्ण न हो सके उसके अभाव में धनतेरस के दिन पीतल का बर्तन खरीदना बहुत ही शुभ होता है।
2. झाड़ू
मत्स्य पुराण में झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन झाड़ू को घर लाने से स्वयं मां लक्ष्मी का घर में प्रवेश होता है।झाड़ू को सुख-शांति बढ़ाने और दुष्ट शक्तियों का सर्वनाश करने वाला भी दर्शाया गया है। झाड़ू घर से दरिद्रता दूर करती है। धनतेरस पर घर में नई झाड़ू से झाड़ लगाने से कर्ज से भी मुक्ति मिलती है।
शास्त्रों में बताया गया है कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से लक्ष्मी माता रूठती नहीं है और घर में बरकत बनी रहती है। झाड़ू से हम अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं और घर का सारी नकारात्मकता दूर करते हैं।झाड़ू से घर में सकारात्मकता का संचार होता है।
धनतेरस पर खरीदी गई झाड़ू से दिवाली के दिन मंदिर में साफ-सफाई करना भी शुभ माना जाता है। धनतेरस पर रविवार और मंगलवार को झाड़ू नहीं खरीदने की भी परंपरा है।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार धनतेरस के दिन जब भी झाड़ू खरीद तो उसकी संख्या का विशेष ख्याल रखें। कहते हैं कि धनतेरस के दिन तीन झाड़ू खरीदना अत्यंत शुभ होता है। लेकिन जोड़े में यानी कि दो या फिर चार की संख्या में झाड़ू खरीदने से बचें।
धन लाभ पाने की कामना हो तो इसके लिए धनतेरस के दिन झाड़ू खरीद लें। इसके बाद उसे दिवाली के दिन सूरज निकलने से पहले किसी मंदिर में दान कर दें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में देवी लक्ष्मी का वास हमेशा बना रहता है।
3. अक्षत
धनतेरस के दिन अक्षत यानी चावल को भी घर लाना चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है कि अन्न में चावल यानी कि अक्षत को सबसे शुभ माना जाता है। अक्षत का मतलब होता है धन संपत्ति में अनंत वृद्धि। इसलिए धनतेरस के दिन अक्षत लाने से आपके धन में वृद्धि होती है।
4. सोना –चांदी
सोने–चांदी के सिक्केआचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार मां लक्ष्मी की कृपा से अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिये और अपने बिजनेस में पैसों की आवाजाही को बढ़ाने के लिये आज धनतेरस को लक्ष्मी-गणेश जी का चित्र बना हुआ सोने या चांदी का सिक्का लाकर, उसे संभालकर अपने पास रखना चाहिए और दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा के समय इसे लकड़ी के पाटे पर स्थापित करके इसकी विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए और बाद में इसे अपने घर या ऑफिस की तिजोरी या मन्दिर में स्थापित करना चाहिए। इससे आपके घर और बिजनेस की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी और आपको लाभ ही लाभ मिलेंगे । मिट्टी से बने लक्ष्मी-गणेश जी खरीदना भी बड़ा ही शुभ होता है।
5.धनिया
धनतेरस के दिन धनिया खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन धनिया लाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करनी चाहिए और इसेमें से कुछ दाने गमले में भी बो देने चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इसको बोने पर अगर धनिया के पौधे निकलते हैं तो पूरी साल आपके घर समृद्धि बनी रहती है।
धनतेरस के दिन क्या न खरीदें ?
धनतेरस के दिन कांच, एल्यूमीनियम और लोहे की कोई चीज नहीं खरीदना चाहिए। इन दिन स्टील के बर्तन भी नहीं खरीदना चाहिए। स्टील में भी लोहे का अंश होता है और लोहे का संबंध शनि देवता से होता है। इसके अलावा चाकू, कैंची, कीलें या कोई अन्य नुकीली वस्तुएं भी धनतेरस पर नहीं खरीदना चाहिए। साथ ही काले रंग और गहरे नीले रंग के कपड़े नहीं खरीदना चाहिए।
लेख सौजन्य-सौ. शैफाली अग्रवाल
Diwali 2022 Dates-According to Thakur Prasad Panchang,Varanasi
5 Day Festival | Date |
---|---|
Dhanteras (Dhan Trayodashi) | 22 October 2022, Saturday |
Roop-Narak Chaturdashi (Chhoti Diwali) | 23 October 2022, Sunday |
Diwali-Deepavali | 24 October 2022, Monday |
Annkoot-Govardhan Pooja | 26 October 2022, Wednesday |
Bhai Dooj-Yam Dwitiya | 27 October 2022, Thursday |
सम्बंधित लेख सारणी:
- धनतेरस के दिन क्या खरीदें और क्या नहीं ?
- धनतेरस की 4 पौराणिक कथायें
- नरक चतुर्दशी कैसे मनाएं ?
- नरक चतुर्दशी की ७ पौराणिक कथाएं
- दीपावली पूजा विधि एवं शुभ मुहूर्त
- दिवाली की पूजा में प्रसाद
- Four Great Night of Tantra:तंत्र-मन्त्र की चार महान रात्रियाँ
- दिवाली पर किये जाने वाले मन्त्र एवं उपाय
- First day of Diwali : Dhanteras
- The Second Day Of Diwali-Narak Chaturdashi
- Mumbai looks deserted in Diwali