श्री कात्यायनी माता की आरती| जय जय अम्बे जय कात्यायनी
झूठे मोह से छुडाने वाली।अपना नाम जपाने वाली॥
बृहस्पतिवार को पूजा करिए।ध्यान कात्यानी का धरिये॥
नवदुर्गा नवरात्रि आरती संग्रह दिवस 6
कात्यायनी माता की आरती के बोल-लिरिक्स -जय जय अम्बे जय कात्यायनी
जय जय अम्बे जय कात्यायनी।जय जग माता जग की महारानी॥
बैजनाथ स्थान तुम्हारा।वहा वरदाती नाम पुकारा॥
कई नाम है कई धाम है।यह स्थान भी तो सुखधाम है॥
हर मन्दिर में ज्योत तुम्हारी।कही योगेश्वरी महिमा न्यारी॥
Dibhu.com-Divya Bhuvan is committed for quality content on Hindutva and Divya Bhumi Bharat. If you like our efforts please continue visiting and supportting us more often.😀
हर जगह उत्सव होते रहते।हर मन्दिर में भगत है कहते॥
कत्यानी रक्षक काया की।ग्रंथि काटे मोह माया की॥
झूठे मोह से छुडाने वाली।अपना नाम जपाने वाली॥
बृहस्पतिवार को पूजा करिए।ध्यान कात्यानी का धरिये॥
हर संकट को दूर करेगी।भंडारे भरपूर करेगी॥
जो भी माँ को भक्त पुकारे।कात्यायनी सब कष्ट निवारे॥
।।इति श्री कात्यायनी माता जी आरती समाप्त।।
डाउनलोड करें १६ आरतियां : नवरात्रि आरती संग्रह ईबुक
s
इस ईबुक में आप को मिलेगी नवरात्रि के ९ दिनों की सभी माताओं की आरती और माँ दुर्ग सहित अन्य मुख्य माताओं की भी आरतियाँ। लिंक पर क्लिक कर ईबुक अपने लिए संग्रहित करें एक अत्यंत छोटी सी सहयोग राशि पर।


नवरात्रि दिवस 1-श्री शैलपुत्री माता जी की आरती
नवरात्रि दिवस 2-श्री ब्रह्मचारिणी माता जी की आरती
नवरात्रि दिवस 3-श्री चन्द्रघण्टा माता जी की आरती
नवरात्रि दिवस 4-श्री कूष्माण्डा माता जी की आरती
नवरात्रि दिवस 5-श्री स्कन्दमाता जी की आरती
नवरात्रि दिवस 6-श्री कात्यायनी माता जी की आरती
नवरात्रि दिवस 7-श्री कालरात्रि माता जी की आरती
नवरात्रि दिवस 8-श्री महागौरी माता जी की आरती
नवरात्रि दिवस 9-श्री सिद्धिदात्री माता जी की आरती
1.चालीसा संग्रह -९०+ चालीसायें
2.आरती संग्रह -१००+ आरतियाँ