श्री गणेश जी की आरती-1
भगवान श्री गणेश जी की आरती-1
आरती जय गणेश,जय गणेश देवा
जय गणेश, जय गणेश,जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥
एकदन्त दयावन्त,चार भुजाधारी।
माथे पर तिलक सोहे,मूसे की सवारी॥
(प्रकारांतर से- माथे पर सिन्दूर सोहे,मूसे की सवारी॥ )
(जय गणेश, जय गणेश……..)
पान चढ़े फूल चढ़े,और चढ़े मेवा।
(प्रकारांतर से-हार चढ़े, फूल चढ़े,और चढ़े मेवा )
लड्डुअन का भोग लगे,सन्त करें सेवा॥
(जय गणेश, जय गणेश……..)
अँधे को आँख देत,कोढ़िन को काया।
बाँझन को पुत्र देत,निर्धन को माया॥
(जय गणेश, जय गणेश……..)
‘सूर’ श्याम शरण आए,सफल कीजे सेवा।
माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥
(जय गणेश, जय गणेश……..)
दीनन की लाज राखो,शम्भु सुतवारी।
कामना को पूर्ण करो,जग बलिहारी॥
(जय गणेश, जय गणेश……..)
जय गणेश, जय गणेश,जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥
।।इति श्री गणेश आरती समाप्त।।


Dibhu.com-Divya Bhuvan is committed for quality content on Hindutva and Divya Bhumi Bharat. If you like our efforts please continue visiting and supportting us more often.😀
1.चालीसा संग्रह -९०+ चालीसायें
2.आरती संग्रह -१००+ आरतियाँ
Facebook Comments Box