श्री कृष्ण जी की आरती-5
भगवान श्री कृष्ण जी की आरती-5
आरती हे गोपाल कृष्णा करूँ आरती तेरी
हे गोपाल कृष्णा करूँ आरती तेरी
हे प्रिया पति मैं करूँ आरती तेरी
तुझपे ओ कान्हा बलि बलि जाऊं
सांझ-सवेरे तेरे गुण गाउँ
प्रेम में रंगी मैं रंगी भक्ति में तेरी
हे गोपाल कृष्णा करूँ आरती तेरी
हे प्रिया पति मैं करूँ आरती तेरी
ये माटी का कण है तेरा
मन और प्राण भी तेरे
मैं एक गोपी, तुम हो कन्हैया
तुम हो भगवन मेरे
हे गोपाल कृष्णा करूँ आरती तेरी
हे प्रिया पति मैं करूँ आरती तेरी
कान्हा तेरा रूप अनुपम,
मन को हरता जाये
मन ये चाहे हरपल अंखियां,
तेरा दर्शन पाये
दर्श तेरा, प्रेम तेरा, आश है मेरी
हे गोपाल कृष्णा करूँ आरती तेरी
हे प्रिया पति मैं करूँ आरती तेरी..
।।इति श्री कृष्ण जी आरती समाप्त।।


Dibhu.com-Divya Bhuvan is committed for quality content on Hindutva and Divya Bhumi Bharat. If you like our efforts please continue visiting and supportting us more often.😀
1.श्री कृष्ण जी की आरती-1: आरती कुंजबिहारी की
2.श्री कृष्ण जी की आरती-2: आरती श्री बाँकेबिहारी तेरी आरती गाऊँ
3.श्री कृष्ण जी की आरती-3: आरती ॐ जय श्री कृष्ण हरे
4.श्री कृष्ण जी की आरती-4: आरती बाल कृष्ण की कीजै
5.श्री कृष्ण जी की आरती-5:हे गोपाल कृष्णा करूँ आरती तेरी
6.श्री कृष्ण जी की आरती-6:आरती युगल किशोर की कीजै
7.श्री कृष्ण जी की आरती-7:आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन
1.चालीसा संग्रह -९०+ चालीसायें
2.आरती संग्रह -१००+ आरतियाँ