श्री कृष्ण जी की आरती-2
भगवान श्री कृष्ण जी की आरती-2
आरती श्री बाँकेबिहारी तेरी आरती गाऊँ
श्री बाँकेबिहारी तेरी आरती गाऊँ। कुन्जबिहारी तेरी आरती गाऊँ।
श्री श्यामसुन्दर तेरी आरती गाऊँ। श्री बाँकेबिहारी तेरी आरती गाऊँ॥
मोर मुकुट प्रभु शीश पे सोहे। प्यारी बंशी मेरो मन मोहे।
देखि छवि बलिहारी जाऊँ। श्री बाँकेबिहारी तेरी आरती गाऊँ॥
चरणों से निकली गंगा प्यारी। जिसने सारी दुनिया तारी।
मैं उन चरणों के दर्शन पाऊँ। श्री बाँकेबिहारी तेरी आरती गाऊँ॥
दास अनाथ के नाथ आप हो। दुःख सुख जीवन प्यारे साथ हो।
हरि चरणों में शीश नवाऊँ। श्री बाँकेबिहारी तेरी आरती गाऊँ॥
श्री हरि दास के प्यारे तुम हो। मेरे मोहन जीवन धन हो।
देखि युगल छवि बलि-बलि जाऊँ। श्री बाँकेबिहारी तेरी आरती गाऊँ॥
आरती गाऊँ प्यारे तुमको रिझाऊँ। हे गिरिधर तेरी आरती गाऊँ।
श्री श्यामसुन्दर तेरी आरती गाऊँ। श्री बाँकेबिहारी तेरी आरती गाऊँ॥
।।इति श्री कृष्ण जी की आरती समाप्त।।


Dibhu.com-Divya Bhuvan is committed for quality content on Hindutva and Divya Bhumi Bharat. If you like our efforts please continue visiting and supportting us more often.😀
1.श्री कृष्ण जी की आरती-1: आरती कुंजबिहारी की
2.श्री कृष्ण जी की आरती-2: आरती श्री बाँकेबिहारी तेरी आरती गाऊँ
3.श्री कृष्ण जी की आरती-3: आरती ॐ जय श्री कृष्ण हरे
4.श्री कृष्ण जी की आरती-4: आरती बाल कृष्ण की कीजै
5.श्री कृष्ण जी की आरती-5:हे गोपाल कृष्णा करूँ आरती तेरी
6.श्री कृष्ण जी की आरती-6:आरती युगल किशोर की कीजै
7.श्री कृष्ण जी की आरती-7:आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन
1.चालीसा संग्रह -९०+ चालीसायें
2.आरती संग्रह -१००+ आरतियाँ